फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरां कोटली में युवती की हत्या, युवक ने किया सुसाइड

Wed, 15 Jul 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा बाबा नानक के गांव वीरां कोटली में मंगलवार देर रात एक युवती की हत्या कर दी गई। वहीं एक लड़के ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी बटाला इंद्रबीर सिंह समेत अन्य कई पुलिस उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुसाइड करने वाला युवक हत्या मामले में नामजद है और एक साल पहले पैरोल पर घर आया था। 

युवती मनदीप कौर (22) के भाई बलजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात उसके पारिवारिक सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। जब वह घर आया तो देखा कि उनकी बहन का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। युवती पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था।
विज्ञापन


दूसरी ओर गांव वीरां कोटली में ही मंगलवार देर रात अमरजीत सिंह (28) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अमरजीत सिंह कत्ल के मामले में नामजद होने के बाद 13 माह पहले जमानत पर गांव आया हुआ था। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि युवती के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसएसओ ने बताया कि अमरजीत सिंह के मामले में पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें