फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे वापस मांगने पर आढ़ती पर जानलेवा हमला

Thu, 09 Jun 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हमला - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
थाना खालड़ा की पुलिस ने उधार दिए पैसे आढ़ती की तरफ से वापस मांगने पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह पुत्र कारज सिंह निवासी नारली ने बताया कि उससे चान्नण सिंह, चमकौर सिंह ने तीन लाख दस हजार रुपये उधार लिए थे। जसबीर सिंह ने उक्त व्यक्तियों से कई बार पैसे लौटाने लिए कहा लेकिन उन्होंने पैसे नहीं लौटाए।

बुधवार को जब वह अपने घर के बाहर ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे तो उक्त व्यक्ति हमसलाह होकर अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर आए। आरोपियों ने उसके ट्रैक्टर में अपना ट्रैक्टर मार दिया। जब उसने ऐसा करने से रोका तो उन्होंने जसबीर पर 12 बोर की राइफल से फायर किया लेकिन उसने बड़ी मुश्किल अपनी जान बचाई और घटना संबंधी थाना खालड़ा की पुलिस को सूचित किया। मौके पर एसआई सुखराज सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और जांच के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें