गांव मंडियाला में एक महिला पर जमीन विवाद में तेजधार हथियारों से हमलाकर घायल कर उसे घायल कर दिया गया। घायल निंदर कौर (25) को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना परिजनों ने थाना लोपोके को दी है। घायल ने बयान में बताया कि उनकी चार मरले जमीन पर जसपाल सिंह कब्जा करना चाहता है। विरोध करने पर वीरवार सुबह हरपाल सिंह, जसपाल सिंह, पाल सिंह समेत पांच लोगों ने उसपर दातरों से हमला कर दिया।