गांव भकना में रविवार को दलित महिलाओं पर गांव के रहने वाले चार जमींदारों ने हमला कर दिया। डीएसपी अटारी गुरमीत सिंह चीमा ने केस की जांच के लिए थाना घरिंडा हरमिंद्र सिंह को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह भाग निकले।
गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती परमजीत कौर (40), गुरुप्रीत कौर (25), सविंद्र कौर (50) ने बताया कि शनिवार शाम उनके डीजे की दुकान में कंवलजीत सिंह, लाली, जगतार सिंह, काका ने शराब पीकर दुकान में तोड़फोड़ की। साथ ही उनके दोनों पुत्र गुरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह पर हमला बोल दिया।
उन्होंने आरोप लगाए कि तोड़फोड़ करने के बाद उन्होंने घर पर भी धावा बोला जिसमें वे तीनों दलित महिलाएं भी घायल हो गईं। डीएसपी गुरमीत चीमा ने बताया कि आरोपियों के घर छापामारी कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।