फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में एक पर हमला

Thu, 03 Mar 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
दयानंद नगर में जमीन विवाद में वीरवार सुबह सुखविंदर सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घायल कांग्रेसी वर्कर है और हमला करने का आरोप अकाली वर्करों पर है।
विज्ञापन


घायल को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल के बयान पर केस दर्ज कर लिया। घायल का पता लेने हलका उत्तरी कांग्रेस के प्रधान कर्मजीत सिंह रिंटू गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे और एसपी क्राइम प्रदीप कुमार सिंगला से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।

रिंटू ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार न किया गया तो कांग्रेसी रोड जाम करेंगे। सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने घर के पास 500 गज के प्लाट पर निर्माण कार्य करवा रहा था। इसी दौरान पास में रहने वाले अकाली वर्कर जोगिंदर सिंह, वरिंदर सिंह समेत छह लोगों ने उस पर किरपाणों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें