फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: युवक की हत्या कर शव को एक्टिवा पर लेकर घूमे, सुनसान जगह पर फेंका; दो गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 04:08 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सौरभ गुरु नानकपुरा इलाके का रहने वाला था। वह 27 मई से गायब था। सौरभ घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। अब उसका शव बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों ने अपने एक अन्य साथी की गला घोटकर हत्या कर दी और इसके बाद शव को एक्टिवा पर लाद कर एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। एक्टिवा पर ले जाते समय का पूरा घटनाक्रम इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। 
विज्ञापन


मृतक युवक का नाम सौरभ है और वह गुरु नानकपुरा इलाके का रहने वाला था। वह 27 मई से गायब था। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक एक अन्य युवक को अपने बीच बैठाकर दोपहिया वाहन पर ले जा रहे हैं। 

परिजनों के अनुसार सौरभ घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। बाद में उसका शव बरामद हुआ। 

मां बोली-गला घोंटकर मारा

मृतक की मां परमजीत ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की गला घोंटकर हत्या की गई। उनका कहना है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे कपड़े वही हैं, जिन्हें पहनकर सौरभ घर से निकला था। परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद शव को एक्टिवा पर ले जाकर अमृतसर के एक इलाके में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज हर्षण दीप सिंह ने कहा कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इसके अलावा  वायरल वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें