फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बना मजीठिया आवास के पास घर में लूटपाट

Sat, 05 Dec 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लुटेरों के हौसले बुलंद हो गए है। बेखौफ लुटेरों ने शनिवार की दोपहर राज्य के कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के आवास के समीप एक कोठी में पूरे परिवार को असलहों के बल पर बंधकर बनाकर लूटपाट की।
विज्ञापन


स्कूटर सवार तीन लुटेरे वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। लुटेरे घर से बीस हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर लूट ले गए हैं। थाना सिविल लाइन की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैबिनेट मंत्री मजीठिया के आवास के पास स्थित कोठी नंबर  47 नंबर कोठी प्रीतपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रीतपाल सिंह ने बताया की शनिवार की दोपहर वह परिवार के साथ कोठी पर थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तीन लुटेरे घर में घुस आए। लुटेरों ने बंदूक के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद गोली की मारने की धमकी देकर लुटेरों ने घर की तिजोरी की चाभी ले ली और तिजोरी में रखे बीस हजार रुपये, सोने, चांदी के जेवरात लूट लिए।

वारदात को अंजाम देकर तीनों लुटेरे साथ में लाई स्कूटर पर सवार होकर फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

लूट की जानकारी पाकर थाना सिविल लाइन प्रभारी सुखविंद्र सिंह, सर्किट हाउस चौकी इंचार्ज सविंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी का कहना है मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लुटेरों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें