फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी पर चलाई गोली, गंभीर

Sat, 14 Nov 2015 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चितेकलां निवासी एक स्वास्थ्य कर्मी कुछ लोगों ने गोली मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे मानांवाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन



घायल स्वास्थ्य कर्मी दिलबाग सिंह (35) निवासी चितेकला के बयान पर थाना चाटीविंड पुलिस ने नरमिंद्र सिंह उर्फ मिंदा, गुरसेवक सिंह, काबल सिंह, मनिंद्रपाल सिंह, प्रदीप सिंह, अंग्रेज सिंह, सुखविंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, लॉडी, मन्नी, गगनदीप सिंह उर्फ गौरा 11 नामजद, नौ अज्ञात समेत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना चाटीविंड के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण शुक्रवार देर शाम दिलबाग सिंह पर पहले गोली चलाई बाद में तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जख्मी हालत में दिलबाग सिंह को उसके परिजनों ने मानांवाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना चाटीविंड पुलिस ने घायल हेल्थ वर्कर के बयान पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्जकर केस की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें