फगवाड़ा के गांव गंडवा के जमीन विवाद में एनआरआई को पीटकर घायल कर दिया गया। घायल ने हमलावरों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। साथ ही हमले में एसपी स्तर के एक अधिकारी का हाथ होना बताया है।
डीएसपी फगवाड़ा मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने फायरिंग से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस विवाद है। मामले की जांच की जाएगी।
सिविल अस्पताल में भर्ती एनआरआई रघुबीर सिंह ने बताया कि आज वह अपनी जमीन पर खड़ा था। इस बीच बाइक और ट्रैक्टरों पर सवार होकर दो दर्जन युवकों तेजधार हथियारों से हमला कर उसको घायल कर दिया। उसने बताया कि एक महीने पहले गांव में आया है।
उन पर हमला करने वालो ने दहशत फैलाने के लिए हवा में फायर भी किया तथा उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। उसने बताया कि कब्जे के पीछे एक उच्च पुलिस अधिकारी का हाथ है। पुलिस अधिकारी ने अपनी एक रिश्तेदार के नाम पर जमीन खरीदी है, जिसका नंबर अलग है।
उसकी जमीन सड़क पर लगी होने के कारण कब्जा किया जा रहा है। पुलिस उसकी सुनवाई नही कर रही है। रघुबीर ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस भी उच्च पुलिस अधिकारी के दबाव में आरोपियों की मदद कर रही है।