फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: गुरुद्वारा जीवन सिंह के प्रधान के घर के बाहर नशे में धुत्त युवकों ने की तोड़फोड़

Wed, 26 Oct 2022 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। हमलावरों ने समाज सेवक के भतीजे के घर के बाहर दरवाजे पर ईंटे मारी। पुलिस ने मौका ए वारदात से सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर के वल्ला थानाक्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा जीवन सिंह के प्रधान के घर के बाहर नशे में धुत्त कुछ युवकों ने तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया। युवकों को ऐसा करने से रोके जाने पर उन्होंने ईंटों से हमला कर दिया। तोड़फोड़ की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


हालांकि इसमें किसी के जख्मी होने की जानकारी नहीं मगर इस वारदात में गुरुद्वारा के प्रधान के घर के बाहर खड़ी कार काफी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर हमलावरों की पहचान व मामले में जांच शुरू कर दी है। 
 

जानकारी के मुताबिक वल्ला थानाक्षेत्र में पत्ती बाबा जीवन सिंह जी निवासी गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह के प्रधान व समाज सेवक कश्मीर सिंह काकू के घर के बाहर कुछ युवक शराबी हालत में पहुंचे। युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। हमलावरों ने समाज सेवक के भतीजे के घर के बाहर दरवाजे पर ईंटे मारी, क्योंकि  उन्होंने आरोपियों को झगड़ा करने से रोका था। घटना रात करीब 11.15 बजे की है, जो सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन

 

वहीं एसीपी पूर्वी गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि पुरानी रंजिश का मामला है। हमले केे बाबत सीसीटीवी की पूरी फुटेज लेकर जांच की जा रही है। एसीपी ने बताया कि हमलावरों की पहचान के बाद उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें