एनडीपीएस एक्ट के अधीन एक दोषी को सेशन जज प्रीति साहनी ने डेढ़ साल की सजा सुनाई है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने 29 जनवरी 2013 को किचलू चौक के पास नाका लगाया हुआ था।
इसी दौरान वहां से एक मोटरसाइकिल सवार विक्रमजीत सिंह निवासी पुतलीघर निकला। उससे रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से तीन सौ तीस ग्राम नशीला पाउडर समेत एक तेजधार खंजर बरामद हुआ था।
सोमवार को प्रीति साहनी ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी के खिलाफ डेढ़ वर्ष की कैद, पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।