फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला

Tue, 08 Dec 2015 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात नौ बजे वार्ड -14 के भाजपा प्रधान तलविंद्र सिंह निवासी इंदिरा कालोनी के बेटे पर देसी कट्टे से गोली दागकर हत्या का प्रयास किया गया। गोली उनके सिर को छूकर निकल गई।
विज्ञापन


सूचना पर थाना सिविल लाइन इंचार्ज सुखविंद्र सिंह, मजीठा रोड थाना पुलिस के प्रभारी गगनदीप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल रविंद्र सिंह के बयान पर सुनील कोहली, शाम कोहली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि रविंद्र सिंह के साथ दो फरवरी 2015 को सुनील कोहली, शाम कोहली का किसी बात पर झगड़ा हुआ था।

उस दौरान दोनों आरोपियों के अलावा शाम कोहली के बेटे विक्रम कोहली ने गोली चलाई थी। तब थाना सिविल लाइन थाना में इनके खिलाफ हत्या के प्रयास का पर्चा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इनमें से विक्रम कोहली केंद्रीय जेल में बंद है जबकि शाम कोहली ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका के लिए अपील की थी लेकिन याचिका खारिज कर दी गई।

इसके बाद से शाम कोहली अदालत में भगोड़ा चल रहा है। शाम कोहली के खिलाफ 11 दिसंबर को सेशन जज की अदालत में सुनवाई थी जिसमें रविंद्र सिंह को गवाही देनी थी।

रविवार को शामलाल कोहली और उसके बेटे सुनील कोहली समेत तीन अज्ञात ने घालामाला चौक के समीप रविंद्र पर गोली दाग दी। गोली लगने से रविंद्र बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उनके पिता को फोन पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


उन्हें तुरंत गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों के मुताबिक सिर पर गोली छूने से गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें