फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती के घर से लाखों की चोरी

Sun, 03 Jan 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
राधा कृष्ण कालोनी में रहने वाले आढ़ती के घर चोरों ने पौने तीन लाख रुपये और 20 तोला सोना चोरी कर लिया। थाना गेट हकीमा की चौकी फतेहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया आढ़ती रजनीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि वह शनिवार रात अपने परिवार समेत तरनतारन रोड पर रहने वाली बहन से मिलने गया था। घर में ताला लगा था।

रात दस बजे लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। अलमारी में रखे पौने तीन लाख रुपये और बीस तोला सोना गायब था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें