पूर्व सरपंच कांग्रेस के जंडियाला सर्कल के सचिव और उनके परिवार पर हुए हमले ने राजनैतिक मोड़ ले लिया है। रविवार की सुबह पूर्व सरपंच का हाल जानने के लिए कांग्रेस के पूर्व रेवन्यू मंत्री सरदूल सिंह वंडाला उनके घर पहुंचे।
उन्होंने एसएसपी ग्रामीण जसदीप सिंह से फोन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। इस पर एसएसपी ने जंडियाला डीएसपी भगवंत सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।
कांग्रेस के पूर्व सरपंच नारिंद्र सिंह की पांच मरले जमीन पर कब्जा कर गांव के नौ लोगों ने सरकारी दस्ते के सामने ईंटों से हमला कर सरपंच समेत परिवार को घायल कर दिया था।
पूर्व सरपंच ने बताया आरोपी गुरमीत सिंह, तारा सिंह, मेजर सिंह, बलदेव सिंह, बलजीत सिंह, पंचायती मेंबर अजीत सिंह, दलबीर सिंह, बलजीत सिंह उर्फ बलजीता ने कब्जा करने के बाद उसके अलावा परिवार पर ईंटों से हमला कर दिया।
उधर, पूर्व रेवन्यू मंत्री सरदूल सिंह वंडाला ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कांग्रेसियों के खिलाफ झूठे पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं।