सीआईए स्टाफ ने नाका लगाकर शहर में सक्रिय कार चोर गिरोह के आठ सदस्यों को दबोच लिया।
आरोपियों की पहचान मंजीत सिंह निवासी कोटमित सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ ढोटीया निवासी ढोटीया, अवतार सिंह निवासी सुल्तानविंड, हरपेज सिंह निवासी सुल्तानविंड, विनोद कुमार निवासी रामतीर्थ रोड, गुरबीर सिंह निवासी गोल्डन एवेन्यू, जरनैल सिंह निवासी प्रताप एवेन्यू, निरंजन सिंह निवासी जंडियाल गुरु के तौर पर हुई है।
केस के जांच अधिकारी तजिंद्रपाल सिंह ने बताया कि गिरोह से चार कारें, एक बाइक, एक राइफल 12 बोर, दो पिस्टल 32 बोर समेत नौ कारतूस और 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कार चोर गिरोह के आठ सदस्य सुल्तानविंड क्षेत्र में किसी स्थान पर छिपे हुए हैं।
सीआईए स्टाफ के एएसआई तजिंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में उस घर पर छापामारी कर उन्हें दबोच लिया गया।