पंजाब भाजपा एनजीओ सेल के उपाध्यक्ष मोहित शिगारी को दो गुटों के झगड़े बीचबचाव के दौरान गोली लग गई। घायल मोहित शिंगारी को शनिवार देर शाम सात बजे सीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया।
सूचना मिलने पर एसपी अमनदीप सिंह बराड़, हरजीत सिंह धालीवाल, गुरनाम सिंह, एसएचओ थाना सिविल लाइन सुखविंदर सिंह रंधावा, चौकी लारेंस रोड प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। मोहित शिंगारी के बयान पर बटाला रोड के रहने वाले मनू, गोबिंद के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नॉवेल्टी चौक के पास पार्किग को लेकर दो गुटों के बीच आपसी टकराव हो गया। इसमें पहले गुट के उज्ज्वल भाटिया (22), अभिनव महाजन निवासी मॉल रोड का दूसरे गुट के विक्रात शर्मा निवासी तिलक नगर के साथ मारपीट शुरू हो गई।
इस दौरान भाजपा नेता विक्रम शिंगारी वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि उज्ज्वल भाटिया की तरफ से उसके दोस्त मनू, गोबिंद आए, जिनमें मनु ने पिस्तौल से भाजपा नेता मोहित शिंगारी के सीधे पैर में गोली मार दी।
भाजपा नेता को गोली लगने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता अस्पताल हालचाल जानने पहुंचे। भाजपा की तरफ से कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, तरुण चुघ, मानव तनेजा, शहर के भाजपा पार्षद व कांग्रेस की तरफ से ऑल इंडिया अनूसुचित जाति के वाइस चेयरमैन डॉ. राज कुमार, युवा नेता सन्नी प्रधान उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे।