फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद लोगों ने किया हमला, एक गंभीर

Thu, 02 Jul 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन जिले के गांव सगे में देर रात एक समुदाय के हथियारबंद लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को हमला कर घायल कर दिया। जब एक व्यक्ति उन्हें बचाने गया तो उसे बुरी तरह से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना बुधवार देर रात की है। मुख्त्यार सिंह, प्रभ सिंह का कहना है कि वे घर में बैठे हुए थे तभी गांव के दूसरे समुदाय के पाला सिंह, प्रिंस सिंह, रूप सिंह, गोपी, योद्धा, रवि, सोनू, जोरा, सतनाम सिंह उर्फ सकीरे वाला के अलावा करीब दस और लोग उन पर तेजधार हथियारों से लैस हमलावर उनके घर पहुंचे और उनसे मारपीट और तोड़फोड़ करने लगे ।

उनके मुताबिक इसकी जानकारी जब कश्मीर को मिली तो उसने वहां पहुंच कर प्रभ को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने दतारों से उसके सिर व आंख पर हमला कर दिया जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल कश्मीर सिंह को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही तरनतारन सदर थाना के  एसएचओ बलजीत सिंह भारी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए तरनतारन जिले की पुलिस बुलाई गई। मौके पर पुलिस ने किकर सिंह व डिप्टी को गिरफतार कर लिया बाकी वहां से भागने में सफल हो गए।

दोनों समुदाय में रंजिश काफी समय से चल रही थी। जिन्होंने हमला किया उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एसआई करनैल सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें