फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच के घर पर हमला, तीन घायल

Mon, 23 Nov 2015 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छापा में जमीन के विवाद में पूर्व कांग्रेसी सरपंच के घर पर हमलाकर दिया गया। इसमें पूर्व सरपंच और उनका बेटा व बेटी घायल हो गए। पथराव से घर से शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच के बयान पर पुलिस ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल पूर्व सरपंच नरिंद्र सिंह (50), बेटी रीटा (18), बेटा अर्जुन सिंह (26) को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर नवांपिंड चौकी इंचार्ज एएसआई हरजीत सिंह खेरा अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए।

एएसआई ने बताया घायलों के बयान पर गांव मेजर सिंह, बलवंत सिंह, अजीत सिंह, लक्की, जगीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दिए बयान में घायल पूर्व सरपंच नरिंद्र सिंह ने बताया  घटना जमीन विवाद को लेकर हुई है। हमलावर उसकी सवा मरला जगह पर अवैध कब्जा करना चाहते थे।

इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसे और उसके बेटे-बेटी कृपाण से घायल कर दिया। आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया।

इससे उसके घर में लगे शीशे टूट गए। एएसआई ने बताया हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद गांव से फरार हो गए है। उनकी गिरफ्तारी के पुलिस टीम गठित कर दी गई, जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें