फतेहगढ़ चूड़िया रोड के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को शुक्रवार रात तीन बजे कुछ अज्ञात लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर गैस कटर की मदद से काटकर ले उड़े।
घटना का पता सुबह पांच लगे। वहां से निकल रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस चौकी फतेहगढ़ चूड़िया बाईपास को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज विपिन शर्मा, डीसीपी हरप्रीत गिल, एडीसीपी हरविंद्र सिंह संधू, एसीपी क्राइम गुरप्रीत सिंह, थाना सदर प्रभारी संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने बैंक के अधिकारियों के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। डीसीपी हरप्रीत गिल ने बताया कि एटीएम में कितना कैश था इस बारे में बैंक अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर केस की जांच शुरू कर दी है।