अमृतसर के गांव संगतपुरा के पास शनिवार की सुबह सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। उसे अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना झब्बाल की चौकी बलकला के प्रभारी मलकीत सिंह ने मृतक के पिता बलकार सिंह के बयान पर मामला दर्जकर लिया है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह नरिंद्र सिंह (31), उसकी पत्नी राजवंत कौर (30), बेटा अनमोल दीप सिंह (8) निवासी गांव सीकर मसीह तहसील डेरा बाबा नानक कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर झब्बाल जा रहे थे।
गांव संगतपुरा के पास कार अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस 108 एबुलेंस की मदद से तीनों को गुरु नानक देव अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे मृतक के परिवार वाले घायल अनमोल को अमनदीप अस्पताल ले गए।