फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: प्रेमी निकला महिला का हत्यारा; 10 दिन बाद गिरफ्तार, आरोपी ने इसलिए किया था मर्डर

Mon, 24 Nov 2025 06:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में महिला के आशिक ने उसकी हत्या कर दी थी। 10 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या कर आरोपी फरार हो गया था। 
विज्ञापन
महिला की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में करीब दस दिन पहले 15 नवंबर को थाना बी डिवीजन के इलाके में एक गेस्ट हाउस में महिला की हत्या हुई थी। पुलिस गेस्ट हाउस से महिला का शव मिला था। महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार गुरमीत मृतका के साथ रिलेशनशिप में था और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि गुरमीत को संदेह था कि महिला के अन्य लोगों से भी संबंध है। जिसके चलते गुरमीत और महिला के बीच अकसर झगड़ा होता था।इसी के तहत ही आरोपी ने महिला को जान से मारने की योजना बनाई और अमृतसर एक गेस्ट हाउस में ले आया। यहां पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद आरोपी ने महिला का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

एसीपी गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था, लेकिन तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर उसे दबोच लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है कि इस घटना में कोई और शामिल है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें