फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: होटल में ठहरी थी दो सहेलियां, तबीयत बिगड़ने के बाद एक की मौत, नशा या फूड प्वाइजनिंग का शक

Tue, 27 Apr 2021 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सिमरन अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली थी। उसके भाई की पहले  ही मौत हो चुकी है और वह अपने माता-पिता से झूठ बोलकर घर से निकली थी। 
 
विज्ञापन
अमृतसर में युवती की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के माल रोड स्थित एक निजी होटल में ठहरी दो युवतियों की तबीयत अचानक खराब हो गई जिन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां एक लड़की ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान सिमरन निवासी शिमला के तौर पर हुई है। वहीं उसकी साथी दिल्ली की रहने वाली है। उसे होश आ चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया कि सिमरन अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली थी। उसके भाई की पहले  ही मौत हो चुकी है और वह अपने माता-पिता से झूठ बोलकर घर से निकली थी। 

विज्ञापन


एसीपी नार्थ सरबजीत सिंह बाजवा ने आशंका जताई कि नशे की ओवरडोज या फूड प्वाइजनिंग की वजह से दोनों लड़कियों की तबीयत बिगड़ी है। इसी की वजह से एक लड़की की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।


एसपी सर्वजीत सिंह बाजवा ने बताया कि माल रोड के ओरियन होटल में दो सहेलियां ठहरी थी जिनमें से एक शिमला के कृष्णा नगर की सिमरन भाटिया और दूसरी दिल्ली की जूली शर्मा थी। सोमवार दोपहर दोनों को बेहोशी की हालत में बटाला रोड के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां सोमवार देर रात सिमरन की मौत हो गई। अमृतसर पुलिस ने सिमरन के परिवार से बात की तो पता चला कि सिमरन के माता-पिता दिव्यांग हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसके भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। सिमरन ही पूरे घर का खर्च चलाती थी। सिमरन अपने मां बाप से यह कहकर घर से निकली थी कि वह कालका में ही है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मोहित शर्मा ने कहा कि होटल का सारा रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया गया है। दोनों लड़कियों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और उनकी डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें