फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरोईन व बड़ी मात्रा में नशीली गोलियों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन और नशे की गोलियों समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। सीआईए स्टाफ और नारकोटिक्स सैल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे हेरोइन और बड़ी संख्या में नशा पूर्ति के काम आने वाली गोलियां बरामद की।
सीआईए स्टाफ गुरदासपुर के इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि उन्होंने सहायक सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर रछपाल सिंह और नारकोटिक्स सैल गुरदासपुर के इंचार्ज निर्मल सिंह के साथ मिल मैदान धारीवाल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की स्कूटी पर दो युवक पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे। पुलिस पार्टी ने उन पर काबू पाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम सलामत मसीह निवासी दीनपुर और भूपिन्द्र सिंह उर्फ टिंकू निवासी गांव फज्जुपुर बताया। तलाशी के दौरान स्कूटी के हैंडल पर रखे एक प्लास्टिक लिफाफे की जांच करने पर उसमें से सात ग्राम हेरोइन और 500 नशा पूर्ति के काम आने वाली गोलियां बरामद हुईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह यह नशीला पदार्थ अमृतसर से खरीद कर लाते हैं और गुरदासपुर में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार भूपिंद्र सिंह उर्फ टिंकू पहले भी नशीले पदार्थ के साथ तिब्बड़ पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। अदालत ने उसे दस साल की सजा सुना रखी है। वह जमानत करवाकर जेल से बाहर आया है। दूसरे आरोपी सलामत मसीह के विरुद्ध दो केस चल रहे हैं। दोनों ही केसों में वह जमानत पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें