फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा बाबा नानक सीमा पर भारत में घुसपैठ करती हुई पाकिस्तानी महिला काबू ,गोली लगने से हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


घुसपैठ करती पाकिस्तानी महिला काबू, गोली लगने से घायल
सीमा पर हलचल देख बीएसएफ जवानों ने चेताया, न रुकने पर चलाई गोली
डेरा बाबा नानक से अमृतसर किया रेफर, मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। डेरा बाबा नानक की भारत -पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसपैठ कर रही एक महिला को बुधवार को सुबह बीएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह जब अंधेरा जवानों ने सीमा पर किसी को भारत की तरफ घुसपैठ करते देखा तो जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, न रुकने पर बीएसएफ ने गोली चला दी। वहां जाकर देखा तो वह महिला थी जो गोली लगने से घायल हो चुकी थी। बीएसएफ ने उसे अपनी एंबुलेंस में डालकर डेरा बाबा नानक के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। महिला से एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। घायल का इलाज अमृतसर में चल रहा है। महिला की पहचान गुलशन (35) निवासी गांव ताजपुर नजदीक पाकिस्तान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह धुंध और विजिबिलिटी बहुत कम थी। अलसुबह पांच बजे बीएसएसफ के जवान ने पाकिस्तान की तरफ कुछ हरकत देखी। बीएसएसफ के जवान ने उसे रुकने का चेतावनी दी, न रुकने पर जवान ने गोली चलाई। जो महिला की जांघ में लगी और वह वहीं बैठ गई। सुबह रोशनी हुई तो देखा कि वह एक महिला थी, जिसने अपनी पहचान पाकिस्तान की रहने वाली गुलशन के रूप में बताई है। जवान महिला को डेरा बाबा नानक के अस्पताल ले गए, वहां पर फर्स्ट एड देकर उसे अमृतसर रेफर कर दिया है। डीआईजी ने बताया कि अभी बीएसएफ ने इस केस को डेरा बाबा नानक पुलिस को सौंपा है। अब डेरा बाबा नानक पुलिस पूछताछ कर पता लगाएगी कि महिला का भारत आने का मकसद क्या था। डीआईजी ने आगे बताया कि पता लगाना होगा कि उसे पाकिस्तान से इधर किसने किस मकसद से भेजा है। महिला से एक टूटा-फूटा मोबाइल मिला है। फिलहाल महिला का इलाज अमृतसर में चल रहा है। फिट होने के बाद डेरा बाबा नानक पुलिस महिला को कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी। डीआईजी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन


फोटो- 20जीडीआरबीटीएलपी01ऐ
कैप्शन- डेरा बाबा नानक में घायल महिला का उपचार करते डॉक्टर।
फोटो- 20जीडीआरबीटीएलपी01बी
कैप्शन- डेरा बाबा नानक में बीएसएफ की गाड़ी में घायल पाकिस्तानी महिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें