फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकोटिक्स सैल ने 7.53 ग्राम चिट्टा के साथ महिला और 3.20 किलो भुक्की सहित व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत दो तस्कर नशे के साथ काबू
विज्ञापन

पठानकोट । नारकोटिक्स सेल की टीम ने महिला को 7.53 ग्राम चिट्टा और एक तस्कर को 3.20 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि जिला नारकोटिक्स सेल टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत कुमार टीम सहित मिलवां में गश्त पर थे। नेशनल हाइवे पर गांव तमोता की ओर से पैदल आ रही महिला पुलिस को देखकर वापस भागने लगी। टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में प्लास्टिक की डिब्बी से 7.53 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान कमलेश कुमारी पत्नी जुम्मा उर्फ फौजी निवासी तमोता थाना इंदौरा के रूप में हुई है। वहीं स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल फील्ड यूनिट की टीम ने गांव उलेहड़िया से एक व्यक्ति को 3.20 किलो भुक्की सहित काबू किया। डीएसपी कांगड़ा सुरिंदर शर्मा ने बताया कि टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मदन लाल को देखकर ठाकुरद्वारा की ओर से पैदल आ रहा व्यक्ति भागने लगा। उसे दबोचकर बोरी की तलाशी ली गई तो 3.20 किलो भुक्की बरामद हुई। आरोपी की पहचान धरमिंदर निवासी उलेहडिया के रूप में हुई है। आरोपी के परिवार के सदस्यों पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें