पुलिस थाना घन्नियां के बांगर की एएसआई गुरजीत कौर ने बताया कि महिला ने शिकायत में उन्हें बताया कि वह गांव में किसी की बारात समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर आ रही थी। पीछे-पीछे उसी के गांव का रहने वाला हरदेव सिंह भी आ रहा था। थोड़ी दूर जाकर उक्त आरोपी ने उसे रोक लिया और उससे खींचतान करने लगा। इसके बाद उसने उससे छेड़छाड़ की। जब गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे तो वह वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि ऐसा करके आरोपी ने उसका अपमान किया हैै। एएसआई गुरजीत कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी हरदेव सिंह केेे खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।