फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच पैदा हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले में तीन लोग घायल, फायरिंग
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया सात के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। फायरिंग करने औैर लोहे की किरच से हमला करके तीन लोगों को घायल करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने पिता-पुत्र समेत सात लोगों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। झगड़े का कारण रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह के मुताबिक पुलिस को दी गई शिकायत में न्यू हरनाम नगर बटाला के रहने वाले जर्मनजीत सिंह ने बताया है कि वीरवार की रात करीब दस बजे वह गगनदीप शर्मा, शालू, किशन पुरी के साथ अपने घर के पास एक कोठी की बाहर की सीढ़ियों पर बैठे थे औैर आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मलूक सिंह उसका बेटा सन्नी, गुल्लू, रिंकू बइया और तीन अज्ञात युवक आए और गगनदीप शर्मा के सिर पर किरच कई वार किए और उसे व शालू को भी घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर पक्ष के एक सदस्य ने रिवाल्वर निकाला और उसे जान से मार देने की नीयत से दो फायर किए। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई। जांच अधिकारी एएसआई नेे बताया कि आरोपी मलूक सिंह, सन्नी, गुल्लू, रिंकू बइया और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें