फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का आतंक मचाने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

दो हफ्तों में छह लूट की वारदातों को दिया अंजाम, एक साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पिछले दो हफ्तों में शहर में करीब छह लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। तीनों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर एक व दो में तीन मामले पहले से ही दर्ज हैं।
आरोपियों की पहचान हर्ष गिल उर्फ लक्की पुत्र राजकुमार निवासी गांधी मोहल्ला पठानकोट,अभिषेक उर्फ गबरू पुत्र राकेश कुमार निवासी गांधी मोहल्ला पठानकोट, साजन पुत्र बरियाम निवासी जगतू मोहल्ला के रूप में हुई है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि जिले में लूटपाट की वारदातों के चलते आरोपियों की धरपकड़ के विशेष मुहिम चलाई गई है। इसके तहते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शहर में 6 वारदातों को अंजाम दिया है। यह वारदातें शहर के पीर बाबा चौक, मिशन रोड, कृष्ण नगर, भदरोया आदि जगहों पर की गईं हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उनके एक फरार साथी काका डेजा निवासी एसडी स्कूल पठानकोट ने बस स्टैंड पठानकोट में कपड़े की दुकान से महिला का पर्स छीना था। एसएसपी ने बताया आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल समेत दो वारदातों में छीनी गई सोने की बालियां व दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले थाना डिवीजन नंबर एक व दो में दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान डीएसपी सिटी शीतल सिंह, थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी रविंद्र सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें