फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार किया तो जबरदस्ती उठा लिया नाबालिगा को

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ता देने से इंकार पर लड़की अगवा
विज्ञापन

आठ आरोपियों पर मामला दर्ज, सभी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
थाना श्री हरगोबिंदपुर के आधीन आते एक गांव के रहने वाले गुज्जर समूदाय में एक युवक को भाई ने अपनी बहन का रिश्ता देने से इंकार किया तो आरोपी युवक नेअ पने साथियों से मिलकर उसकी नाबालिग बहन को अगवा कर लिया। लड़की भाई की शिकायत पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में नाबालिग लड़की के भाई ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। अपने डेरे में वह, उसके माता-पिता और उसकी 16 साल की बहन रहती है। आरोपी सक्कू और उसके पारिवारिक सदस्य उसकी बहन का रिश्ता मांगते थे। सक्कू पहले ही शादीशुदा था, इसलिए रिश्ते से इंकार कर दिया। वह और उसकी बहन 20 जून को करीब दोपहर तीन बजे घर में थे। एक सफेद रंग की सफारी कार में आरोपी के साथ सात अन्य लोग आए औैर आते ही सबसे पहले उसको पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी सक्कू के साथियों ने उसकी बहन को पकड़ कर गाड़ी जबरन बैठा लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता भाई ने बताया कि इस बीच वह दो दिन आपस में राजीनामा करने का प्रयास करते रहे। जब न तो उसकी बहन घर वापस आई और न ही राजीनामा हुआ तो उसे पुलिस को सूचित करना पड़ा। इथाना श्री हरगोबिंदपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने सक्कू, फिरोज, शम्मी, आलम, सदीक, रानी, लीमा निवासी कत्थूनंगल और गामा वासी आदमपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके लड़की को बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें