विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले जेठ पर केस दर्ज
गुरदासपुर। जिला गुरदासपुर के एक गांव में एक विवाहिता से उसके जेठ द्वारा दुष्कर्म करने के बाद उसका चार वर्षीय बेटा अपने साथ ले जाने पर आरोपी जेठ के खिलाफ धारा धारा 376, 365, 506, 323 के तहत केस दर्ज किया गया है,
जिला पुलिस गुरदासपुर के एक गांव में एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत दिवस उसका पति व सास खेतों में काम करने के लिए गए थे और वह घर में अपने बेटे के साथ अकेली थी। दोपहर लगभग 12 बजे उसका जेठ अवतार उसके घर आया तथा उससे छेड़छाड़ करने लगा और दुष्कर्म किया। जाते हुए आरोपी पीड़िता के चार वर्षीय बेटे को भी अपने साथ ले गया। आरोपी उसे धमकियां दे गया कि अगर किसी को बताया तो उसके बेटे की खैर नहीं। इस संबंधी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।