फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में एक महिला व उसकी बेटी घायल, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े में महिला और उसकी बेटी घायल
विज्ञापन

गुरदासपुर। मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में एक महिला और उसकी बेटी को घायल करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन कलानौर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस स्टेशन कलानौर के अंतर्गत गांव खुशीपुर निवासी फिरोज मसीह पुत्र जीता मसीह ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर पर थे। शाम करीब 7 बजे उनकी गली में शोर की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो आरोपी उनके भतीजे परगट मसीह से मारपीट कर रहे थे। जब उसकी पत्नी व लड़की उसे छुड़वाने गई तो आरोपियों ने उन पर हमला करके घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों के साथ उनकी मामूली तकरार हुई थी जिसके चलते हमला किया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरविंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सैमुअल, लक्की, सन्नी, बलजीत मसीह, रानी सभी निवासी गांव खुशीपुर के विरुद्ध मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें