श्मशानघाट के सेवादार से मारपीट, दो पर केस
गुरदासपुर। न्यू संगत नगर कॉलेज रोड पर स्थित श्मशानघाट के सेवादार से दो व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने संबंधी पुलिस स्टेशन सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस स्टेशन सिटी इंचार्ज कुलवंत सिंह मान ने बताया कि पीड़ित नरेश कुमार पुत्र हरि प्रसाद निवासी न्यू संत नगर गुरदासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि वह संत नगर में स्थित श्मशानघाट में सेवादार हैं। 11 नवंबर को रात करीब 10 बजे वह श्मशानघाट के कमरे में लेटा था कि आरोपी जगजीत सिंह निवासी न्यू संगत नंगर ने आकर उसे बिस्तरे से उठाकर बिना वजह गाली गलौच किया और हाथ में पकड़े कस्सी के दस्ते से उसके साथ मारपीट करके घायल कर दिया। तभी दूसरा आरोपी मक्खन सिंह निवासी न्यू संगत नगर भी मौके पर आकर गया जिसने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस दौरान उसका भाई रोहित कुमार मौके पर आ गया जिसे देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।