फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात गैंगस्टरों को पनाह देने वाले दो भाइयों समेत बाप नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टरों के मददगार पिता, दो पुत्र नामजद
विज्ञापन

तरनतारन। गैंगस्टरों को घर में पनाह देने के मामले में थाना सिटी की पुलिस ने गांव काजीकोट कलां निवासी गैंगस्टर धरमिंदर सिंह गोली, उसके भाई दविंदर सिंह और पिता तरलोचन सिंह को नामजद किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चले आ रहे है।
विज्ञापन

थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि गांव काजीकोट निवासी धरमिंदर सिंह गोली, उसका भाई दविंदर सिंह और पिता तरलोचन सिंह निवासी गांव काजीकोट कलां भगौड़े आरोपियों, गैंगस्टरों और अन्य असामाजिक तत्वों को घर में पनाह देते है। उक्त आरोपियों ने गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की वर्ल्ड निवासी मोहल्ला गुरु का खूह तरनतारन और सिकंदर सिंह निवासी गांव ठरू को अपने घर में पनाह देकर अपराध किया है। विक्की वर्ल्ड और सिकंदर सिंह के खिलाफ तरनतारन में विभिन्न मामले दर्ज है, जिसमें वह भगौड़े चला आ रहे है। एसएचओ शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसआई कृपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें