फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख पंथ से निष्काषित सुच्चा सिंह लंगाह के साथ कोई भी %सांझ% न रखी जाए:ज्ञानी हरप्रीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा
विज्ञापन


लंगाह, काला अफगाना व हरनेक से संबंध रखना अकाल तख्त के आदेशों का उल्लंघन
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संगत को दिए निर्देश
फंथ से निष्काषित लंगाह डेरा बाबा नानक विधानसभा हलका में कर रहे हैं चुनाव प्रचार
एसजीपीसी को आदेश- जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष पर केस दर्ज कराया जाए
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संगत को निर्देश दिए हैं कि गुरु पंथ द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सिख पंथ से निष्काषित पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह सहित हरनेक सिंह न्यूजीलैंड व गुरबख्श सिंह काला अफगाना से मिलना-जुलना व किसी भी तरह के संबंध रखना श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों की उल्लंघना माना जाएगा है। संगत इन तीनों से तीनों को मिलने से परहेज करे। ताकि श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा स्थापित बनी रहे। दो वर्ष पहले गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान सुच्चा सिंह लंगाह की एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मामला अकाल तख्त साहिब पहुंचा था। जांच के बाद अकाल तख्त साहिब ने सुच्चा सिंह लंगाह को पंथ से निष्काषित कर दिया था। बाद में इस महिला ने अदालत में अपने आरोप वापस ले लिए। जिसके बाद लंगाह बरी हो गए। बरी होने के बाद लंगाह ने श्री अकाल तख्त साहिब को एक पत्र लिख कर सिख पंथ से निष्काषित किए जाने के फैसले को वापस लेने की गुहार लगाई है। अकाल तख्त ने अभी तक लंगाह के इस पत्र पर कोई भी विचार नहीं किया है। अब अकाल तख्त साहिब में यह शिकायत पहुंची है कि सुच्चा सिंह लंगाह सिख पंथ से निष्काषित होने के बावजूद डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल के बैनर तले चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शिअद ने लंगाह को पार्टी से निकाला हुआ है। लोग उनकी सभाओं में पहुंच रहे हैं। वहीं लंगाह का कहना है कि इस समय अकाली दल संकट में है और वह अकाली दल के सिपाही हैं वह लोकसभा चुनाव के लिए अकाली-भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

एसजीपीसी निशान सिंह पर दर्ज कराए केस
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को निर्देश दिए हैं कि दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी कि तुलना बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम के साथ करने वाले नव गठित पार्टी जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के खिलाफ सिखों की भावनाओं को भड़काने के आरोप में धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज कराया जाए। निशान सिंह ने डेरा समर्थकों के वोटों का समर्थन लेने के लिए जिला फतेहाबाद के कस्बा टोहाना में डेरा प्रेमियों के समागम में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तुलना गुरमीत राम रहीम सिंह से की थी। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सभी राजनितिक पार्टियों को चेतावनी दी है कि किसी भी धर्म के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज करें। तकि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों की भावनाओं को ठेस न लगे।
विज्ञापन


जत्थेदार ने सिद्धू की शिकायतों का नहीं लिया कोई संज्ञान
श्री अकाल ताकत साहिब ने मंत्री नवजोत सिद्धू के विरुद्ध पहुंची शिकायतों के बारे में कोई भी फैसला नहीं लिया है। छत्तीसगढ़ की एक चुनाव रैली में सिद्धू ने एक धर्म विशेष के धार्मिक नारे लगवाए थे। छत्तीसगढ़ सिख संगठन ने इस संबंध में अकाल तख्त साहिब से सिद्धू के खिलाफ शिकायत की हुई है। इससे साथ ही खडूर साहिब हलके से आप प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिद्धू द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना श्री गुरु गोबिंद सिंह से करने की पहुंची शिकायत का भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


अकाल तख्त पहुंची लंगाह की शिकायत
अमृतसर। सिख पंथ से निष्काषित पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह की ओर से डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने का मामला श्री अकाल तख्त साहिब पहुंच गया है। डेरा बाबा नानक के कई गावं के लोगों ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के निजी सचिव को एक पत्र सौंप कर लंगाह की शिकायत की है। शिकायत में लिखा है की सुच्चा सिंह लंगाह श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों की अवमानना कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान लंगाह अपने को अकाली दल का सिपाही बता रहें है। जब तक लंगाह अकाल तख्त साहिब में पेश हो कर माफी नहीं मांग लेते तब तक उसे के साथ कोई भी सांझ रखनी अकाल तख्त के आदेशों की अवमानना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें