फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वाले जम्मू शादी में गये थे,पीछे से चोरों ने नकद राशि और सोने के गहने उड़ा लिये

विज्ञापन
विज्ञापन
एक रात में दो घरों में चोरी
विज्ञापन

घर वाले जम्मू शादी में गए थे, चोरों ने नकदी और गहने पार किए
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांधी नगर कैंप में दो घरों से रविवार की रात चोरों ने सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ली। दोनों परिवार शादी में शामिल होने के लिए जम्मू गए थे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांधी नगर के वार्ड नंबर 7 में रहने वाली जीतो पत्नी चरणदास ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित जम्मू गई थी। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने उसके घर के मेन गेट का टूटा हुआ देख कर उसे फोन किया। जीतो ने बताया कि उसने घर आकर देखा कि कमरे में रखी हुई अलमारी टूटी थी और सारा सामान बिखरा था। चोर अलमारी तोड़कर करीब 1 लाख 15 हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के टॉप्स और एक जोड़ी कांटे चुरा ले गए। उसने बताया कि जालंधर में रहने वाले उसके भतीजे ने उसे टॉप्स और कांटे बनवाने के लिए उसे 15 हजार रुपये दिए थे। इसके अलावा उसके घर के पीछे रहने वाला उसका दूसरा भतीजा सरकारी अध्यापक रमेश कुमार भी उसके साथ शादी में शामिल होने के लिए जम्मू गया था। चोर उसके घर की छत से होते हुए रमेश कुमार के घर में दाखिल हो गए और रमेश कुमार की अलमारी तोड़ी। चोरों को कुछ नहीं मिला। चोर अलमारी से बच्चों के कपड़े और गोलक ले गए। रमेश कुमार सारे जेवर अपने साथ ले गया था। सिंबल चौकी पुलिस के इंचार्ज गुरमिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें