फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार एमएल शराब के साथ दीनानगर का व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने छन्नी बेली से दीनानगर 30 हजार मिली शराब ले जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान देवेंद्र पाल निवासी डीडा, दीनानगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से धीरा पुल पर नाकाबंदी की हुई थी कि इसी दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार युवक को देखा। जैसे ही पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने उसके वाहन पर रखे कैन को खोलकर देखा तो उसमें 30 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई। एएसआई ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी ने माना कि वह यह शराब छन्नी बेली से लेकर आया था। उसे आगे दीनानगर स्थित डींडा में बेचने ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें