फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर कानूनी माईनिंग रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के दिये आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध माइनिंग रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

डीसी ने पंचायत भवन में माइनिंग अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
जिले में अवैध माइनिंग रोकने के लिए सब डिवीजन स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी, ताकि इसे रोका जा सके। यह बात डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने पंचायत भवन में माइनिंग अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान कही। इस मौके पर गुरमीत सिंह मुल्तानी एडीसी भी मौजूद थे। डीसी सिद्धू ने बताया कि गैर कानूनी निकासी रोकने के लिए किसी प्रकार की कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस व संबंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि गैर कानूनी माइनिंग रोकने के लिए चेकिंग लगातार की जाए। कोई भी व्यक्ति अवैध माइनिंग के खिलाफ ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी दे सकता है। स्टेट मिनरल फाउंडेशन की ओर से आनलाइन पोर्टल बनाया गया है, जिस पर अवैध माइनिंग की सूचना दी जा सकती है। अगर जिले में कोई माइनर मिनरल की गैर कानूनी निकासी होती है तो इस संबंध में वेबसाइट पीबी ग्राम्स आनलाइन पोर्टल पर जानकारी डाली जा सकती है। एडीसी गुरमीत सिंह मुलतानी को नोल अधिकारी (माइनिंग) तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जीएम माइनिंग बलविंदर सिंह ने बताया कि गैर कानूनी माइनिंग के खिलाफ 136 एफआईआर रजिस्टर्ड की गई है, जिसमें से 132 के खिलाफ चालान पेश कर दिया गया है और 4 की जांच चल रही है। इस मौके पर एसडीएम गुरदासपुर सकत्तर सिंह बल्ल, एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता, एसडीएम डेरा बाबा नानक विजय सियाल, सहायक कमिश्नर अमित गुप्ता, सहायक कमिश्नर (जनरल) रमन कौछड़, नवतेज सिंह सोढ़ी, लखविंदर सिंह, अरविंद सुलतान तहसीलदार सहित समूह माल अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


09जीडीआरपी02 गुरदासपुर पंचायत भवन में माइनिंग अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए डीसी सिद्धू ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें