कैन में ले जा रहा था अवैध शराब, गिरफ्तार
जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जीआरपी ने गश्त के दौरान कैंट रेलवे स्टेशन से अवैध शराब समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी नगरोटा सूरिया जिला कांगड़ा के मौर पर हुई है। वह हिमाचल प्रदेश के गांव छन्नी बेली से अवैध शराब लेकर आ रहा था। यह शराब आरोपी ने आगे सप्लाई करनी थी।
जीआरपी थाना इंचार्ज दिलीप चंद व एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को थाने की टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें प्लेटफार्म नंबर दो की ओर आ रहे एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। उसे पुलिस की ओर से रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। आरोपी का पीछा करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब हाथ में पकड़े कैन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि इसमें पानी है। उन्होंने जब कैन को खोलकर देखा तो उसमें से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फोटो -7- पठानकोट में अवैध शराब समेत पकड़े गए आरोपी के साथ मौजूद पुलिस पार्टी।