फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में नामजद 11 लोगों में से पुलिस ने दो किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में नामजद दो किया गिरफ्तार
विज्ञापन

-गांव मसानिया में मौसेरे भाई के कत्ल के मामले में पुलिस ने 11 के खिलाफ दर्ज किया था केस
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव मसानिया में 23 जुलाई को मौसरे भाई के कत्ल के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था, जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैै। कादियां के एसएचओ सुदेश कुुमार ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस ने छापेमारी करके 11 नामजद लोगों में से गांव मसानिया से गगन मसीह और विजय मसीह निवासी मसानियां को गिरफ्तार किया हैै। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बटाला के गांव मसानिया में रविवार की देर रात मौसेरे भाई रूबी और उसके साथी विजय ने कुछ साथियों संग मिलकर मौसरे भाई हीरा मसीह (22) निवासी गांव मसानियां पर तेज तरार हथियारों से हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी। गांव के लोगों का कहना था कि मुख्य आरोपी रूबी मसीह के साथी विजय मसीह की भाभी से हीरा मसीह अकसर फोन पर बातें करता रहता था। जिससे रूबी और विजय को हीरा मसीह पर गुस्सा था जिससे रूबी, विजय और उसके कुछ ओर साथियों ने हीरा मसीह पर हमला करके हीरा मसीह की हत्या कर दी थी। हीरा मसीह ने पिछले मंगलवार को दुबई वर्क परमिट पर जाने वाला था। पुलिस ने मृतक हीरा मसीह के पिता बिट्टू मसीह के बयानों पर विजय मसीन, रूबी, गगन, विशाल, सोनी, सन्नी, जग्गा, सुखा, ढोला, राजा और बिल्ला सभी निवासी गांव मसानिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें