फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को जहरीली चीज देकर जान से मार देने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज,आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की मौत, दो दोस्तों पर केस
विज्ञापन

पत्नी ने आरोपियों पर लगाया जहरीली वस्तु खिलाकर जान से मारने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। संदेहजनक परिस्थितियों में जहरीली चीज खाने से एक किसान की मौत हो गई। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर किसान के दो साथियों पर जहरीली वस्तु खिलाकर जान से मारने के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिये बयान में मृतक किसान अमृतपाल सिंह (25) की पत्नी राजिंदर कौर वासी बंसतकोट ने बताया है कि उसका पति गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। बीती 16 मई की देर शाम को पति अमृतपाल सिंह को उसके साथी लाला औैर हीरा ट्यूबवेल पर ले गए। वहां अमृतपाल सिंह की बाइक छोड़ दी और अपनी बाइक पर बैठाकर दोनों पति अमृतपाल को कहीं ले गए। राजिंदर कौर ने बताया 17 मई की दोपहर तक अमृतपाल घर नही आया। इस दिन रात को मुख्य आरोपी लाला निवासी बसंतकोट और उसका चाचा गुलजार सिंह उनके घर आए और बताया कि अमृतपाल सिंह फतेहगढ़ चूड़ियां के एक निजी अस्पताल में दाखिल है। सूचना पाते ही वह पारिवारिक सदस्यों सहित अस्पताल पहुंची। वहां पति अमृतपाल सिंह की मौत हो चुकी थी। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसे पूरा यकीन है कि उसके पति को आरोपी लाला और हीरा ने कोई जहरीली चीज देकर उसे जान से मार दिया है। एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर आरोपी लाला वासी बसंतकोट और हीरा वासी चंदूसूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें