फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा की तोड़फोड़ करने वालों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरनतारन। पुलिस ने पठानकोट-राजस्थान हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा की तोड़फोड़ करने के आरोप में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

अजय सिंह यादव ने बताया कि वह गांव उसमां स्थित हाईवे नंबर-54 पर टोल प्लाजा पर बतौर मैनेजर तैनात है। शुक्रवार दोपहर दो बजे टोल प्लाजा पर वह अपने केबिन में बैठा हुआ था। वहां पर 18 अज्ञात लोग आए। उन्होंने अपने हाथों में दातर, बेसबाल, तलवारें पकड़ रखी थी। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को मारपीट का शिकार बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर उन्होंने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। थाना सरहाली की पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। शिकायत की जांच एएसआई गुरपाल सिंह ने की। इस बाबत थाना सरहाली में मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी सब डिवीजन पट्टी आजाद दविंदर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के मैनेजर अजय सिंह यादव ने सीसीटीवी की फुटेज मुहैया करवाई है। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें