फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अफेयर के शक में घर पर किया हमला, पांच घायल
विज्ञापन

तरनतारन। तरनतारन के मोहल्ला जसवंत सिंह में एक लड़की को लेकर हुए विवाद कुछ युवकों ने सरबजीत कौर के घर पर हमला कर उसके परिजनों को बुरी तरह से घायल कर दिया। सोमवार को रात 11 बजे मोहल्ला जसवंत सिंह के रहने वाले एक युवक ने अपने 30-40 दोस्तों के साथ मिलकर महिला के घर तेजधार हथियारों से हमला किया और ईंट पत्थर चलाएं। जिससे महिला की बेटी और उसके पांच बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए सरबजीत कौर ने बताया कि उनके ही मोहल्ले में रहने वाली एक लड़की का मोहल्ले के ही एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। जबकि उस लड़के को शक था कि महिला का लड़का उस लड़की पर नजर रखता है। इस बात की रंजिश में उस लड़के ने अपने तीस-चालीस साथियों के साथ सोमवार को रात को उनके घर पर हमला कर दिया और घर के पांच सदस्यों को बुरी तरह घायल कर दिया। सरबजीत कौर ने बताया कि उन्होंने रात को ही इस बारे में पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ चौकी टाउन के हेड कांस्टेबल गज्जन सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह में सोमवार को रात दो पक्षों के बीच लड़ाई हुई थी। दोनों पक्षों ने पुलिस को मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी आरोपी पाया गया। उसके खिलाफ कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें