फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, पठानकोट में स्नेचर गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान, पठानकोट में स्नैचर गिरोह सक्रिय
विज्ञापन

दो दिन में सामने आई लूट की तीसरी घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
बुजुर्ग महिला के साथ वीरवार को हुई छीनाझपटी के आरोपी अभी पुलिस ने पकड़े भी नहीं थे कि शुक्रवार को दिनदहाड़े शहर में दो वारदातें और हो गईं। दोनों मामलों में आरोपियों ने महिलाओं के कान से एक-एक बाली छीनी है। दोनों ही मामले थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन क्षेत्र में हुए। दोनों वारदातों महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुईं। पहली घटना सुबह आठ बजे और दूसरी दोपहर पौने दो बजे के करीब हुई। पुलिस ने शिकायत पर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार पहली घटना वार्ड नंबर 20 के जगत नगर की है। स्थानीय निवासी गीता (70) सुबह करीब आठ बजे अपनी गली में ही सैर कर रही थी। स्कूटी सवार दो युवक वहां बार-बार चक्कर लगा रहे थे। बुजुर्ग महिला जब सैर करने के दौरान एक बंद दुकान के बाहर बैठ गई तो उक्त युवक आकर किसी अस्पताल का पता पूछने लगे। बातों ही बातों में स्कूटी के पीछे बैठे युवक ने महिला के कान से बाली छीन ली और फरार हो गए। गीता ने आरोप लगाते हुए बताया घटना सूचना देने के बाद पुलिस तीन घंटे बाद पहुंची। उन्होंने कहा कि पुलिस दस मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने के दावे तो करती है, असलियत इसके उलट है।
विज्ञापन

दूसरी घटना वार्ड नं 21 शंकर नगर में हुई। पीड़ित सुमन (38) पत्नी गणेश ने बताया वह अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी कि रास्ते में दो युवकों ने उनके कान की बाली झपट ली। महिला ने थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दे दी है। उल्लेखनीय है कि वीरवार को इंदिरा कालोनी में एक बुजुर्ग महिला से दो स्नैचर 85 हजार रूपये छीन कर भाग गए थे। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र में सीसीटीवी नहीं, गश्त नहीं करती पुलिस
पार्षद योगेश ठाकुर का कहना है कि वार्ड नंबर 20 और 21 के क्षेत्र में पुलिस के कोई भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इतना ही नहीं यहां पुलिस की पीसीआर पेट्रोल टीमें भी गश्त के लिए नहीं आती हैं। इससे लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया इलाके में हर महीने एक-दो घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन

दोनों मामलों की शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास स्थित इमारतों के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज हासिल कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें भी निरंतर गश्त करती रहती हैं। - सुखजिंदर सिंह, डीएसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें