फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलघराट के समीप कार-ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नेशनल हाईवे मनाली-चंडीगढ़ मंडी से सटे पुलघराट के समीप वीरवार देर रात एक ट्रैक्टर और कार की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी है। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वीरवार को 10 बजे के करीब नेरचौक की ओर जा रहे ट्रैक्टर और मंडी की ओर आ रही कार की पुलघराट के समीप टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक पुष्प राज (41) पुत्र देवी शरण गांव कठलग डाकघर पंधियु की मौके पर मौत हो गई। जबकि, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना सदर में तैनात एएसआई रमेश चंद मामले की छानबीन कर रहे हैं। एसपी मंडी अशोक कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है, चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें