फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोटली नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

पठानकोट।
कोटली नहर में नहाने गए तीन युवकों में से एक की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक गांव जगतपुर का रहने वाला था और 12वीं कक्षा का छात्र था। डूबने के दौरान लोगों की ओर से उसे रस्सी के सहारे बाहर निकालने की बहुत कोशिश की गई लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जगतपुर से तीन युवक नहाने के लिए कोटली नहर में आए थे लेकिन नहर में पानी ज्यादा होने के कारण युवक अपने आप को संभाल नहीं पाया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान सूरज निवासी गांव जगतपुर के रूप में हुई है। वहीं थाना कानवां की पुलिस की ओर से भी मौके पर पहुंचकर सूरज को बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। एएसआई हेम राज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


फोटो -12- मृतक सूरज (फाईल फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें