फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को आत्म हत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पूर्व एसएचओ गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदकुशी के लिए उकसाने में पूर्व एसएचओ काबू
विज्ञापन

12 नवंबर 2017 को युवक ने जहर निगलकर की थी आत्महत्या
मृत्यु से पूर्व युवक ने वीडियो में पूर्व एसएचओ पर परेशान करने के लगाए थे
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव दादूजोध में एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां ने एक सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसआई मनिंदरजीत सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।
थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के मौजूदा एसएचओ एसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि 12 नवंबर 2017 को गांव दादूजोध के रहने वाले मोहन सिंह उर्फ मनमोहन सिंह (36) ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मोहन सिंह की मौत के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस में मोहन सिंह ने कहा था कि रिश्तेदारों के साथ थाना फतेहगढ़ चूड़ियां का एसएचओ एसआई मनिंदरजीत सिंह भी परेशान कर रहा था। उसने अपने रिश्तेदारों और एसआई मनिंदरजीत सिंह से तंग आकर आत्महत्या की है। बाद में एसआई मनिंदरजीत सिंह का नाम भी केस में शामिल कर लिया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई रही थी। उसके बारे सूचना मिलने पर एसआई मनिंदरजीत सिंह वासी अमृतसर को बटाला की डेरा बाबा नानक रोड से गिरफ्तार कर लिया गया हैै। एसआई मनिंदरजीत सिंह नवंबर 2017 के दौरान फतेहगढ़ चूड़ियां थान में एसएचओ तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
फतेहगढ़ चूडिय़ां के आधीन आते गांव दादूजोध में 12 नवंबर 2017 की रात गांव के रहने वाले 36 साल के मोहन सिंह उर्फ मनमोहन सिंह ने जहर निगल लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतक के चाचा-चाची व अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मृतक की बहन कुलविंदर कौर पत्नी संतोख सिंह वासी मजीठा ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके इंग्लैंड में रहते उसके एनआरआई चाचा औैर चाची जो इन दिनों गांव दादूजोध आए हैं और उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। इस लिए उसने जहर निगल लिया है। अंतिम सांसें ले रहे मोहन सिंह ने चाचा-चाची के अलावा अन्य रिश्तेदार जोगा सिंह वासी मजीठा, सुच्चा सिंह व मलकीत सिंह वासी दादूजोध को भी जिम्मेदार ठहराया था। आत्महत्या का कारण जायदाद भी हो सकती है। पुलिस ने कुलविंदर कौर के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल अन्य सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें