फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन से पेड़ काटने पर वसूला जुर्माना

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। वन परिक्षेत्र बंगाणा के तहत धनेत पंचायत के गांव नलबाड़ी में सरकारी भूमि से खैर के पेड़ काटने पर विभाग ने आरोपी दंपती पर सात हजार का जुर्माना लगाया है। दंपती ने सरकारी भूमि से पेड़ काटने की बात स्वीकार कर ली है। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा है। आरओ रछपाल सिंह ने बताया कि दंपती से पेड़ के बारे में पूछा तो उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने ही सरकारी जंगल से एक सूखे हुए खैर के पेड़ को काटा है। इस पर वन विभाग की टीम ने वन अधिनियम के तहत लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर दंपती से डैमेज रिपोर्ट के हिसाब से सात हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। दंपती ने माना है कि खैर के जिस पेड़ की लकड़ी उन्होंने काटी थी वह गिरा हुआ था। वन विभाग ने इस बारे भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें