फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज में भरती करवाने के नाम पर तीन लाख रूपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फौज में भर्ती करवाने के नाम पर तीन लाख ठगे
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस ने फौज में भर्ती करवाने के नाम पर एक युवक से तीन लाख की ठगी मारने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल नामजद आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआई नंद लाल ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में यूसुफ मसीह निवासी गांव चितौड़गढ़ ने बताया कि शमशेरपुर के रहने वाले मनजीत सिंह ने उसके बेटे को फौज में भर्ती करवाने के लिए उससे तीन लाख रुपये लिए थे। इसके बाद न तो मनजीत सिंह ने युसूफ के बेटे को फौज में भर्ती करवाया और न ही उसके तीन लाख रुपये वापस किए। युसूफ ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि मनजीत ने उससे ऐसा करके धोखाधड़ी की है। एएसआई ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता के इन आरोपों की जांच-पड़ताल करने के बाद एसएसपी बटाला के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें