फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः पड़ोसी की ‘जासूसी’ करने के आरोप में दो महिलाओं के साथ 5 नामजद

Thu, 15 Feb 2018 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
spy - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अब घरों में लगने वाले सीसीटीवी पड़ोसियों के लिए जासूसी करने लगे हैं। ऐसे ही आरोप में अमृतसर की थाना सदर पुलिस में सामने आया। दरअसल, टैगोर नगर निवासी ने पड़ोसी पर लगाया कि यह परिवार उनके घर की जासूसी सीसीटीवी से करता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल करता है।
विज्ञापन


उन्हें बदनाम करने के लिए यह परिवार उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि यह लोग पहले झगड़ा करते हैं और बाद में वीडियो वायरल करके उनके घरों की मां-बेटियों को ‘गुंडा’ बताते हैं। इन संगीन आरोपों पर पुलिस ने कानूनी सलाह लेने के बाद पांच लोगों को नामजद किया है।

खास बात है कि यह मामला दो पड़ोसियों के झगड़े से जुड़ा है। अंशू खन्ना व राजेश धवन दोनों पड़ोसी हैं। 11 फरवरी को राजेश धवन ने अंशू खन्ना समेत उनकी दोनों बहनों व मां के खिलाफ तलवारों से हमला करके घायल करने का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


राजेश ने आरोप लगाया था अंशू व उनके परिवार वालों ने उनके घर आकर तलवारों से हमला कर दिया, जिससे वह और उनका भाई घायल हो गए। राजेश ने पुलिस को बयान दिया की हमले के बाद सभी फरार हो गए। यही नहीं राजेश ने मारपीट की वीडियो मोबाइल पर बनाई और वायरल कर दी।

इस वीडियो को लेकर अंशू के परिजनों ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दरबार में इंसाफ की गुहार लगाई तो जांच सीएम आफिस से जांच सीधे अमृतसर पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव के हाथों में पहुंची। मामले की जांच एडीसीपी लखबीर सिंह ने डीए लीगल की राय ली।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देख थाना सदर में 39 नंबर एफआईआर में क्रॉस पर्चा करते हुए पड़ोसी राजेश धवन, राकेश धवन, हेमा, रितु धवन और दीपक के खिलाफ आंसू खन्ना के परिवार की ‘जासूसी’ करने के आरोप सहित कई धाराएं जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें