गुरदासपुर। कस्बा काहनूवान के गांव सठियाली के एक कांग्रेसी वर्कर को पूर्व अकाली सरपंच और उनके साथियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया है। जिसे घायल व्यवस्था में सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया है।
गांव सठियाली निवासी बलदेव सिंह पुत्र बाज सिंह ने बताया कि वह सुबह 10 बजे के करीब अपने किसी रिश्तेदार से पैसे लेकर अपने बाइक से गांव वापिस आ रहा था। जब वह गांव के मोड़ पर पहुंचा तो सड़क पर खड़े उनके गांव के पूर्व अकाली सरपंच और ब्लॉक समिति मेंबर अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे घसीट कर अपने घर ले गए। वहां उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने पूर्व सरपंच के खिलाफ आरटीआई डालकर गांव में ग्रांट के बारे में पता करवाया था। पता चला कि गांव में किसी भी ग्रांट का कोई पैसा नहीं लगा हुआ था। मामले में यह बात सामने आई कि पूर्व सरपंच ने 70 लाख रुपये का घपला किया हुआ था। उसने पूर्व सरपंच के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दर्ज कर रखा है। हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए एक टीम गठित की। जिसकी इंक्वायरी दो बार गांव में की गई। इसी रंजिश को लेकर पूर्व सरपंच ने अपने साथियों के साथ उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उसकी जेब में पड़े 70 हजार रुपये निकाल लिए। मामले संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।